logo

मौसम अपडेट : 9 फरवरी से बिगड़ेंगे मौसम के मिजाज...11 के बाद ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत 

we.jpg

रांचीः  
आज राज्य का मौसम बिल्कुल साफ है, धूप भी पूरी तरह खिली है। हल्की-हल्की हवा चल रही है। ठंड भी कुछ कम महसूस की जा रही है। लेकिन शाम होते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट महसूस की जाएगी। बता दें कि राज्य में राजस्थान से आये पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। शुक्रवार को हुई बारिश से तापमान कुछ गिरा है जिससे ठंड बढ़ी है। छह फरवरी को फिर हिमालय में विक्षोभ बन रहा है। इसका असर झारखंड में नौ और दस फरवरी को दिखेगा।


 

11 फरवरी से मौसम साफ हो जायेगा
नौ फरवरी को रांची समेत पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में बारिश के आसार बन रहे हैं। 11 फरवरी से मौसम साफ हो जायेगा। इसके बाद ठंड घटने लगेगी। रांची का शनिवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। बता दें कि पिपरवार कोयलांचल में पिछले शुक्रवार को तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों व ईंट को काफी नुकसान हुआ।


 

ठंड होगी कम 
9 फरवरी को रांची समेत पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 11 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा।