द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में पिछले 24 घंटों में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा है। लेकिन 27 फरवरी से एक बार फिर आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 28 फरवरी-01 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी के साथ-साथ निकटवर्ती उत्तर भाग वाले जिले में हल्के दर्जे की बारिश भी हो सकती है। मौसम केंद्र, रांची ने अगले पांच दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की वर्षा और बाकी के जिलों में आंशिक बादल बनने की संभावना जरूर जताई है। 26 फरवरी के राज्य का अधिकतम तापमान सरायकेला खरसावां में रिकॉर्ड हुआ। जहां पारा 33.7℃ तक चढ़ा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का न्यूनतम तापमान चतरा में रिकॉर्ड हुआ।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
27 फरवरी - इस दिन आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा।
28 फरवरी - राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग के जिले जैसे गढ़वा, पलामू और चतरा में हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। शेष भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
01 मार्च - राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों एवं इससे सटे निकटवर्ती उत्तरी भाग वाले जिलों जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग और लातेहार में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। बाकी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
.jpeg)
उत्तरी हिस्सों में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 1 मार्च को भी उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती उत्तरी हिस्सों में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि शेष हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।