रांची
ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचकर एसएसपी राकेश रंजन ने पूजा अर्चना किए, उनके साथ सिटी एसपी पारस राणा थे। पूजा अर्चना के बाद एसएसपी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक किए। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास द्वारों का निरीक्षण किया गया।
गार्ड हत्या के बाद मंदिर में कड़ी सुरक्षा 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी ने मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और एक अस्थाई कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया गया। गौरतलब है कि मंदिर के गार्ड का गुरुवार की रात हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे चोरी और दान पेटी से लूट की आशंका जताई गई है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। एसएसपी ने कहा कि मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।