logo

जयराम की पार्टी JLKM ने उम्मीदवारों का किया एलान, रांची और धनबाद से इन्हें मिला टिकट

JLKM1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जयराम महतो की पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। JLKM(झारखंडी लोकतांत्रिक खतियानी मोर्चा) झारखंड के 14 में 4 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहा है। पार्टी ने शनिवार को पत्र के माध्यम से 3 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। रांची, दुमका और धनबाद लोकसभा में JLKM ने उम्मीदवार उतारे हैं।

रांची से देवेंद्र नाथ महतो, धनबाद से इखलाक अंसारी और दुमका से बेबी लता टुडू को प्रत्याशी बनाया गया है। जानकरी हो कि तीनों सीट पर एनडीए अपने उम्मीदवार का एलान कर चुका है। वहीं इंडिया गठबंधन ने इन तीन सीटों में से महज 1 पर ही उम्मीदवार का एलान किया है। रांची से एनडीए ने संजय सेठ, दुमका से सीता सोरेन और धनबाद से ढुलू महतो को टिकट दिया गया है। इंडिया ने दुमका से नलिन सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

बता दें कि JLKM पार्टी के अध्यक्ष जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। जयराम के चुनावी मैदान में होने से गिरिडीह लोकसभा का मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। एनडीए ने चंद्रप्रकश चौधरी को दूसरी बार टिकट दिया है। चंद्रप्रकश बतौर आजसू प्रत्याशी चुनाव लड़ते नजर आएंगे। वहीं इंडिया गठबंधन ने झामुमो के मथुरा महतो को प्रत्याशी बनाया है। 


 

Tags - tiger jairam mahtojlkm partylok sabha election 2024jharkhand news