logo

गुमला में राज्य स्थापना दिवस पर जलछाजन मिशन का आयोजन, जल, जमीन, वृक्ष संरक्षण का संदेश

jkbhcasjdhfulikas.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले में राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के तहत पिछले चार दिनों से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज विशुनपुर में झारखंड राज्य जलछाजन मिशन, ग्रामीण विकास विभाग की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल, जमीन और वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में बच्चों, ग्रामीण युवाओं, युवतियों और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें जिला के उपविकास आयुक्त सहित जलछाजन विभाग के राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल थे। प्रभात फेरी के दौरान लोगों को जल और जमीन के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही कलश यात्रा भी निकाली गई और विभाग द्वारा बनाए गए तालाब के किनारे वृक्षारोपण किया गया।
जिला और अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनकी उपलब्धियों से अवगत कराया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल सराहनीय है, लेकिन साथ ही इस बात पर चिंता जताई कि आज भी कई गांव विकास की मुख्यधारा से वंचित हैं।



 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News Latest Gumla News Gumla News updates latest Gumla news Gumla News Updates latest jharkhand news Jharkhand News updates jharkhand News updates latest jharkhand Updates Gumla news