logo

जमशेदपुर : कॉलेज के सामने कचरा डंपिंग कैंपस में मिला युवक का शव, जानें डिटेल्स

death5.jpeg

जमशेदपुर 
झारखंड के जमशेदपुर, चंपुआ थाना क्षेत्र में रिमूलि कॉलेज के सामने से एक युवक का शव मिला है। शव कॉलेज के सामने बने कचरा डंपिंग यार्ड कैंपस के कमरे में मिला है। इससे लोगों के बीच औऱ कॉलेज में सनसनी फैल गयी है। शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। लोग आशंका जाहिर कर रहे हैं कि युवक ने आत्महत्या की है। लेकिन आसपास इसका कोई संकेत नहीं मिलने से पुलिस भी पशोपेश में है। तलाशी के बाद भी कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है। युवक की आयु 25 से 30 साल के बीच बताई जाती है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दो-तीन दिन पुराना है शव 

हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। आसपास के लोगों ने कहा कि शव दो-तीन दिन पुराना मालूम पड़ता है। लेकिन बगल में कचरे के ढेर के कारण उसकी दुर्गंध लोगों तक नहीं पहुं रही है। एक व्यक्ति लघुशंका के लिए कचरा डंपिंग कैंपस में गया, इसी दौरान उसकी नजर कमरे में पड़ी। अंदर झांकने पर उसे युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। इसके बाद शव मिलने की खबर पुलिस को दी गयी। बहरहाल, पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। युवक की हत्या की भी आशंका जतायी जा रही है।