logo

भूत समझकर बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, जमशेदपुर में सनसनी

भूत समझकर बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, जमशेदपुर में सनसनी

द फॉलोअप, जमशेदपुर

जमशेदपुर के सिदगोड़ा इलाके में शुक्रवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। कृष्णा रोड स्थित घर में रात करीब 10 बजे अचानक शोर-शराबा और चीखें सुनाई दीं। आसपास के लोग जब घर के अंदर पहुंचे तो उन्होंने करण सिंह को गंभीर रूप से घायल हालत में खून से लथपथ पड़ा पाया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पकड़ा गया आरोपी, पिता की हालत गंभीर

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद आरोपी निशांत सिंह को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हमले में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

भूत समझ लिया था- आरोपी का दावा
सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी युवक बार-बार यह कह रहा है कि उसने अपने पिता को भूत समझ लिया था। पुलिस को युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है, जिसके चलते मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं वह मानसिक तनाव, नशे या किसी अन्य वजह से प्रभावित तो नहीं था। घटना के बाद इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल है।

 

Tags - Jamshedpur Sidgora Crime News Father Son Attack Police Case