logo

जामताड़ा में 16 अधिकारियों का तबादला; साइबर अपराध पर शिकंजा कसने की तैयारी; देखें पूरी सूची

TRANSFER_AI_IMAGE.jpg

जामताड़ा:
जामताड़ा जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा बढ़ते अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के कुल 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में विशेष फोकस साइबर अपराध थाना पर रखा गया है, जहां कई अधिकारियों की तैनाती की गई है।

साइबर अपराध थाना में बढ़ाई गई तैनाती
साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस केंद्र से पु.नि. सुशील टुडू को साइबर अपराध थाना जामताड़ा भेजा गया है। इसके अलावा जामताड़ा थाना से पु.अ.नि. अमित कुमार, यातायात से पु.अ.नि. कृष्ण कुमार, साइबर थाना से पु.अ.नि. पुष्पेश्वर दास, बागडेहरी थाना से पु.अ.नि. अनिल अभिषेक, मिहिजाम से पु.अ.नि. गुलशन कुमार सिंह तथा कर्माटांड़ से पु.अ.नि. विकास कुमार तिवारी का स्थानांतरण साइबर अपराध थाना जामताड़ा में किया गया है।

विभिन्न थानों में अधिकारियों की नई पदस्थापना
पुलिस केंद्र से पु.अ.नि. जाहिद अंसारी को जामताड़ा थाना में पदस्थापित किया गया है। वहीं साइबर थाना से पु.अ.नि. अमित कुमार राम को नारायणपुर थाना भेजा गया है। सदर कोर्ट कार्यालय में तैनात स.अ.नि. मुन्ना कुमार सिंह की भी नारायणपुर थाना में पदस्थापना की गई है। इसके अलावा पु.अ.नि. वैभव सिंह को कर्माटांड़ थाना और पु.अ.नि. प्रकाश सेठ को मिहिजाम थाना भेजा गया है।

महिला सुरक्षा पर भी जोर
महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से स.अ.नि. सिद्धू सोरेन को महिला थाना में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस केंद्र से स.अ.नि. सुखनाथ भगत और स.अ.नि. छोटेलाल कुमार को मिहिजाम थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल के बाद जिले के विभिन्न थानों की कार्यप्रणाली में तेजी आने की उम्मीद है। खासकर साइबर अपराध थाना में अधिकारियों की संख्या बढ़ाए जाने से साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने की रणनीति के तौर पर इसे देखा जा रहा है।
 

Tags - Jamtara News Jamtara Police Cyber Crime Jharkhand Police Police Transfer