logo

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्रेडिट कार्ड से ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार

dfhgtlhgisertb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगोचिंगो के पास छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जमील अंसारी (उम्र 20 वर्ष), आरिफ अंसारी (26 वर्ष) और सलामत अंसारी (26 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों अभियुक्त फर्जी मोबाइल फोन और सिम कार्ड का उपयोग कर ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी गूगल पर “TATA Card” सर्च कर संबंधित वेबसाइट में लॉगिन करते थे और किसी भी 10 अंकों के नंबर के माध्यम से वैध क्रेडिट कार्ड नंबर निकालकर लोगों से ठगी करते थे। इस तरीके से वे देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को अपना शिकार बना रहे थे।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 06/26, दिनांक 30 जनवरी 2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई देशभर में बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर अपराध थाना या हेल्पलाइन पर सूचना दें।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand news updates latest jharkhand News Jamtara News Updates latest Jamtara news Jamtara news Updates Jamtara news update Latest jharkhand News Jamtara Updates in hindi