logo

जामताड़ा पुलिस ने 3 साल से फरार ठग को किया गिरफ्तार

ARREST0011.jpg

जामताड़ा
जामताड़ा पुलिस ने 3 साल से फरार चल रहे अभ्युक्त को गिरफ्तार कर लिए है. बता दें यह मामला 3 अगस्त 2023 को तब शुरू हुआ था, जब हिजलजोरी के निवासी गोविंद बाउरी ने न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया था. पीड़ित ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उनके साथ न केवल छल-पूर्वक रुपयों की ठगी की, बल्कि विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी. इस शिकायत के आधार पर कांड संख्या 51/2023 दर्ज की गई थी. आरोपी गिरफ्तारी के डर से पिछले करीब तीन वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा था.

पुलिस ने देवघर से किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान असमुद्दीन अंसारी उर्फ समीर के रूप में हुई है. वह देवघर जिले के पालोजोरी थाना अंतर्गत ग्राम शेखर नावाडीह का निवासी है. पुलिस लंबे समय से इसके संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी. ​9 मई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर नाला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के पैतृक आवास पर छापेमारी की और उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी ने स्वीकार अपना आरोप
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उसने न केवल अपना जुर्म कबूला, बल्कि इस घटना में शामिल अपने अन्य सहयोगियों और ठगी की योजना के बारे में भी पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग दिए हैं. ​पुलिस अधीक्षक ने इस सफल अभियान के लिए टीम की सराहना की है. पुलिस अब आरोपी द्वारा दी गई जानकारियों के आधार पर उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इस गिरफ्तारी से क्षेत्र के फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है.
 

Tags - jamtara police fraud case Jamtara accused arrested after 3 years Asmudin Ansari arrest Sameer Ansari fraud case