logo

जुर्म : ठगी करते हुए रंगे हाथ दबोचे गए चार साइबर अपराधी, दो भागने में कामयाब

cyber.jpg

जामताडा: 

झारखंड में साइबर क्राइम थम नहीं रहा है। जामताडा के अलावा ऐसे शातिर अपराधियों ने देवघर और रांची को भी ठिकाना बना लिया है। लेकिन जामताड़ा में भी इनकी जुर्म जारी है। आज साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दो अपराधी भागने में सफल रहे। अपराधियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 13 फर्जी सिमकार्ड बरामद किया गया है।

 

 

 

साइबर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र में अपराधी जुर्म को अंजाम दे रहे हैं। वो फर्जी बैंक का अधिकारी बन लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे। चारों अपराधी मौके पर दबोच लिए गए। जामताड़ा साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है। वहीं अपराधियों को जामताड़ा जेल भेज दिया है। 

 

 

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 में जनवरी से सितंबर तक कुल 567 साइबर अपराध के मामले राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज किये गये थे। कुल 903 साइबर अपराधी पकड़े गये थे। जबकि इनके पास से1641 मोबाइल, 2055 सिमकार्ड, 798 एटीएम, 458 पासबुक, 111 चेकबुक, 27 लैपटॉप, 08 स्वाइप मशीन,  04 राउटर और 67.74 लाख रुपये नकद बरामद किये गए थे।