logo

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी: एसपी राजकुमार मेहता ने धरमपुर हत्याकांड, करमाटांड लूट और साइबर गिरोह का किया खुलासा

WhatsApp_Image_2026-03-03_at_5_50_09_PM0.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने तीन बड़ी आपराधिक घटनाओं का खुलासा किया है जिसमें धरमपुर गोलीकांड, करमाटांड सीएसपी लूटकांड और साइबर अपराध गिरोह के खिलाफ पुलिस को अहम सफलता मिली है। जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने तीनों मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी को नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर मोड़ पर फुरकान अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद SIT गठित की गई और अपराधियों की खोजबीन शुरू की गयी इसी क्रम में गोलीकांड में शामिल 5 अपराधी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 3 देशी पिस्टल, 3 मोटरसाइकिल और 10 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं, गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास जामताड़ा, दुमका, गिरिडीह और देवघर तक फैला हुआ है। 

वहीं करमाटांड सीएसपी लूटकांड की जानकरी देते हुए जामताड़ा एसपी ने बताया कि 8 जनवरी को ग्राम पिपरासोल में सीएसपी संचालक से 20 हजार रुपया और मोबाइल लूट लिया गया था। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली भी चलाई थी। इस मामले पुलिस ने कांड संख्या 01/26, धारा 309(4) BNS व 27 आर्म्स एक्ट के तहत आशिफ अंसारी उर्फ लम्बु पहले से ही गिरफ्तार किया गया और अजमुल अंसारी उर्फ बलमा को भी गिरफ्तार किया गया, घटना में प्रयुक्त पिस्तौल, बाइक और आरोपी ने जो काला जैकेट पहना था उसे बरामद किया गया है। police ने यह भी बताया कि यह मामला भी धरमपुर गोलीकांड में पकड़े गए गिरोह से जुड़ा पाया गया है।

तीसरे मामले कि खुलासा करते हुए एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना टीम ने गोबिंदपुर-साहेबगंज मुख्य मार्ग के पोसई मोड़ बस पड़ाव के पास छापेमारी कर कुख्यात जमरूद्दीन अंसारी के मुख्य सहयोगी फुरकान अंसारी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 14/26, धारा 318(4)/319(2)/61(1) BNS 2023 एवं 66(B)(D) IT Act के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं 1 मोबाइल, 3 सिम कार्ड, 1 एटीएम कार्ड, 43,800 रुपये नगद और 1 स्कूटी बरामद किया गया है। इन साइबर अपराधियों का अपराध शैली यह है कि ये लोग निष्क्रिय खातों में अवैध राशि जमा कर एटीएम के माध्यम से निकासी कर कमीशन लेते थे। इन तीन बड़ी सफलता के बाद जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि जामताड़ा पुलिस संगठित अपराध और साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। तीनों मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Tags - Jamtara Police Rajkumar Mehta Jamtara SP Dharmapur firing case Dharmapur murder case Karmatand CSP loot case Cyber crime gang Jamtara cyber crime Narayanpur police station