logo

'ब्रांड इरफान' पर जामताड़ा को भरोसा! कांग्रेस विधायक ने किसपर लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप

irfanasari.jpg

द फॉलोअप डेस्क, जामताड़ा

जामताड़ा के कुलडंगाल में सम्मान समारोह में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जामताड़ा में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जामताड़ा के लोग शिक्षित, असली और नकली का फर्क समझते हैं। इरफान ने कहा कि सागर की कुछ बूंदे अगर गंदी भी हो जाए तो पूरा समुद्र गंदा नहीं होता है। ठीक उसी प्रकार जामताड़ा मे दो-तीन झूठे और फरेबी लोगों से जामताड़ा का माहौल नहीं बिगड़ सकता है। यहां के लोगों को इरफान अंसारी पर भरोसा है, जो दिन रात ईमानदारी से उनकी सेवा में लगे हुए हैं।

आदिवासियों के अधिकार के लिए लड़ता हूं दिन-रात 
जनता को संबोधित करते हुए इरफान अंसारी ने आगे कहा कि यहां के आदिवासियों का मान-सम्मान एवं अधिकार के लिए दिन-रात लड़ता हूं। बीजेपी वाले आदिवासियों के जमीन एवं खनिज संपदा पर बुरी नजर रखती है। दूसरी तरफ आजसू आदिवासियों को मिलने वाले हक एवं अधिकार को छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि इनकी नीयत को समझना होगा। बीजेपी वालों ने यहां के लोगों को और भी गरीब बना दिया है। जिन्हें मलिक होना चाहिए वो आज दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। बीजेपी वालों ने 18 सालों तक झारखंड के आदिवासी एवं मूलवासियों का शोषण किया और अब जब हेमंत सोरेन की सरकार जनता के हित में काम कर रही है तो इन लोगों को बौखलाहट हो गई है।

अडानी अंबानी लाखों खर्च कर भी इतनी भीड़ नहीं ला सकते
सम्मान समारोह में इरफान अंसारी ने लगभग 3000 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। इरफान अंसारी ने कहा कि सम्मान समारोह में शामिल हुए लोगों का कहना है की वो हमेशा उनके बीच जाते हैं और मदद करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि मैं ईमानदारी से क्षेत्र की जनता का निष्पक्ष भावना से सेवा करता आ रहा हूं। अडानी अंबानी लाखों खर्च कर भी इतनी भीड़ नहीं ला सकते जितना यह लोग मेरा नाम सुनकर ही पहुंच जाते हैं। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं यहां की जनता का विश्वास जीतने का काम किया हूं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें