logo

पाकुड़ में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

bdbtwbw.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ में आम जनमानस की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रख सकते थे।
उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों की एक-एक कर समस्याएँ सुनीं और आश्वस्त किया कि संज्ञान में आई सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द उनका समाधान किया जाएगा। जनता दरबार में प्रमुख रूप से जमीन से संबंधित, शिक्षा से संबंधित, बैंक और विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं।
उपायुक्त मनीष कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर समाधान जल्द किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर संबंधित विभाग अपनी प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाई जा सके।

 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand News UpdatesJharkhand News in hindi latest jharkhand News jharkhand News Updates jharkhand updates in hindi latest Pakur news Pakur News Updates Pakur Updates in hindi latest Pakur News Pakur News updates in hindi