logo

जातिवाद से ऊपर उठे बिना गढ़वा का विकास संभव नहीं, शपथ ग्रहण समारोह में डीसी दिनेश यादव का बड़ा संदेश

G_DC.JPG

द फॉलोअप डेस्क 

गढ़वा जिले के डीसी दिनेश यादव ने बड़ी बात कही है, दरअसल नगर परिषद चुनाव के शपथ ग्रहण के प्रक्रिया के दौरान गढ़वा डीसी ने कहा यहां जातिवाद बहुत हावी है। यदि जाति आधारित काम होगा तो गढ़वा में विकास नहीं हो सकता। जो चुनाव हुए है हम सभी जानते है यह चुनाव जाति आधारित हुआ है, और गढ़वा जिले मे जातिवाद बहुत हावी है। आज जिला समाहरणालय के सभागार मे आयोजित नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के पूर्व उन्होंने कहा की गढ़वा का विकास तभी हो सकता है, जब जाति से उठकर समाजहित मे काम करें।

आगे उन्होंने सभी नवनिर्वाचित लोगो को बधाई देते हुए कहा की आपलोगो ने यह चुनाव जीत कर अपने आप का लोहा मनवाया है, क्योंकि यह चुनाव पार्टी आधारित नहीं था और आपने अलग हट कर यह चुनाव जीता है। इसके बाद गढ़वा डीसी ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षद को पद एवं गोपिनियता की शपथ दिलाई। वहीं शपथ ग्रहण के बाद नगर परिषद के अध्यक्ष आशीष सोनी ने कहा की यह शपथ जनता की शपथ है, यह कर्तव्य की शपथ है पहले जो काम नहीं हुआ अब काम होगा।

Tags - garhawa dc dinesh yadav statement garhwa municipal oath ceremony garhwa caste politics issue jharkhand local election news garhwa nagar parishad shapath grahan dinesh yadav on casteism garhwa development statement caste based politics garhwa garhw