logo

झरिया MLA पूर्णिमा नीरज सिंह को पुणे में किया गया सम्मानित, आदर्श युवा विधायक चुनी गयीं

PURNIMA.jpeg

रांची 

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह (MLA Purnima Neeraj Singh) को पुणे में सम्मानित किया गया है। सिंह को यहां आयोजित भारतीय छात्र संसद कॉन्क्लेव में आदर्श युवा विधायक चुना गया है। इस सम्मान के लिए उनका चुनाव आयोजन के दौरान छात्रों की 'गवर्निंग काउंसिल' ने किया। पुणे के कोथरुड में एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 10 से 12 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 'राजनीति में युवा नेतृत्व- बयानबाजी या वास्तविकता', 'संक्रमण में युवा', 'लोकतंत्र 2.0- AI और सोशल मीडिया कैसे बदल रही है, जैसे विषयों पर चर्चा की गयी। 

मौके पर ये लोग थे मौजूद 

सिंह को सम्मानित के दौरान भारतीय छात्र की 'गवर्निंग काउंसिल' की ओऱ से राज्यसभा सांसद मनोज झा, मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गिरीश गौतम, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी उड़ीसा और त्रिपुरा प्रभारी सह पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार और एमआईटी के फाउंडर राहुल कराड़ मौजूद थे। साथ ही 450 विश्वविद्यालयों के लगभग 10,000 राजनीतिक और सामाजिक रूप से सक्रिय छात्र मौके पर मौजूद थे। पूर्णिमा नीरज सिंह को 'आदर्श युवा विधायक सम्मान' स्वरूप प्रशस्ति पत्र, शॉल और ट्रॉफी प्रदान किया गया। मौके पर विधायक सिंह ने कहा कि ये सम्मान मेरा नहीं है। ये सम्मान झारखंड की कोयला राजधानी के उन श्रमिकों का है, जिन्होंने अपना खून पसीना बहाकर राज्य का नाम रोशन किया है। 

इस प्रकार किया गया पूर्णिमा का चयन 

राष्ट्रीय स्तर की एक शोध टीम ने इस सम्मान के लिए विधायक पूर्णिमा सिंह का नाम प्रस्तावित किया। देशभर के लगभग 4500 विधायक, जिसमें 367 महिला विधायक हैं, के बीच से सिंह का नाम चुना गया। इसमें संसदीय लोकतंत्र के पथप्रदर्शक, युवाओं और जमीनी मुद्दों से जुड़े विचारों के साथ जुड़ने की स्वाभाविक प्रवृत्ति और अन्य विचारों का अध्ययन किया गया। इस शोध रिपोर्ट को पुरस्कार चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। चयन समिति ने गहर विचार-विमर्श के बाद विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का चयन किया गया।