logo

झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास 'सिंह मेंशन' पर बमबाजी, जांच में जुटी पुलिस

झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास 'सिंह मेंशन' पर बमबाजी, जांच में जुटी पुलिस

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद के सरायढेला स्थित झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास 'सिंह मेंशन' पर सोमवार की देर रात को बाइक सवार अपराधियों ने बमबाजी कर दहशत फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने दो बम फेंके, जिसमें एक आवास के परिसर के अंदर फटा और दूसरा मुख्य गेट के बाहर गिरा। इस अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और सरायढेला थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. हमलावरों की पहचान के लिए सिंह मेंशन व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। गौरतलब है कि इस हाई-प्रोफाइल आवास में विधायक रागिनी सिंह के साथ पूर्व विधायक संजीव सिंह और कुंती सिंह भी रहते हैं, जिससे पुलिस मामले को बेहद संवेदनशीलता से देख रही है।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update dhanbad news dhanbad khabar dhanbad update