logo

ED के नोटिस पर सीएम हेमंत ने कैसे समझा कि जेल जा रहे हैं, क्यों हैं बेचैनी: बीजेपी

a143.jpeg

रांची:

झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि महज एक समन से मुख्यमंत्री ने यह कैसे समझ लिया वो जेल जा रहे हैं। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि शायद यह मुख्यमंत्री के अंतरात्मा की आवाज है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड पुलिस भी तो धारा-A के तहत नोटिस जारी करती तो मुख्यमंत्री केंद्रीय एजेंसी के समन पर इतना बेचैन क्यों हैं। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि संभवत मुख्यमंत्री को पता है कि जजमेंट डे निकट आ रहा है। उनको सारे घपले घोटालों का हिसाब देना होगा। 

मोदी-शाह ने नहीं खेला विक्टिम कार्ड!
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह खुद को पीड़ित आदिवासी बताते हैं लेकिन भूल रहे हैं कि जब पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो 28 मार्च 2010 को एसआईटी ने उनसे 10 घंटे तक पूछताछ की थी। तब पीएम मोदी ने पिछड़ी जाति का हवाला देकर यूपीए सरकार को कटघरे में खड़ा नहीं किया। बाद में एसआईटी ने यूपीए शासनकाल में ही उनको क्लीनचिट दी। बाद में फैसले को सर्वोच्च न्यायालय की भी सहमति मिली। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सीबीआई ने मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह से 7 अगस्त 2010 को 9 घंटे पूछताछ की। बाद में उनको भी क्लीनचिट मिली। अमित शाह ने तो कोई विक्टिम कार्ड नहीं खेला। मुख्यमंत्री बार-बार विक्टिम कार्ड खेलते हैं। 

स्क्रिप्ट राइटर बदलें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपना स्क्रिप्ट राइटर बदलना चाहिए क्योंकि वह कहते हैं कि बीजेपी ने प्रदेश में 20 साल राज किया जबकि, सच्चाई यह है कि झारखंड गठन के 23 वर्षों में 12 साल तक झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शासन किया है। 2005 में शिबू सोरेन 9 दिनों के लिए सीएम रहे। निर्दलीय मधु कोड़ा, कांग्रेस के सहयोग से 1 साल 346 दिन मुख्यमंत्री रहे। हेमंत सोरेन 2012-2014 में 1 साल 168 दिन मुख्यमंत्री रहे। 2008-2010 तक शिबू सोरेन 2 बार में 145 और 253 दिन मुख्यमंत्री रहे। 2004 से 2014 तक केंद्र में यूपीए की सरकार थी और झारखंड में 623 दिनों तक राष्ट्रपति शासन भी रहा। 

हेमंत सरकार को मिला केंद्र का सर्वाधिक सहयोग
सीएम हेमंत अक्सर आरोप लगाते हैं कि झारखंड सरकार को केंद्र का सहयोग नहीं मिलता। इसके जवाब में प्रतुल शाहदेव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने रघुवर कार्यकाल से ज्यादा हेमंत सोरेन सरकार को सहयोग दिया है। वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव भी प्रशंसा कर चुके हैं।