logo

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

jharkhand_mantrlai.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कैबिनेट की बैठक 26 जून यानी आज होगी। बैठक शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होनी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। आज की कैबिनेट बैठक में मंत्री जगरनाथ महतो की जगह मंत्री पद पर किसको आसीन कराया जाये। इस पर भी फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, यह क्षेत्राधिकार मुख्यमंत्री के पास है कि वह मंत्री किसको बनायेंगे, लेकिन कैबिनेट में इस पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही नियोजन नीति को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N