logo

झारखंड निकाय चुनाव में भारी हंगामा, गुमला में झड़प तो बोकारो में बोगस वोट मामले में 3 महिलाएं पुलिस हिरासत में

gumla787.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर आज सुबह 7 बजे से ही मतदान जारी है। इसी दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों से कहीं पर हंगामा तो कहीं पर आपसी नोकझोंक होने की सूचना आ रही है। जानकारी के अनुसार, गुमला जिले के वार्ड नंबर-4 में स्थित अंबेडकर नगर मतदान केंद्र की है, जहां दो गुटों के बीच अचानक विवाद हो गया। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि दोनों में मारपीट तक की नौबत आ गयी। जिससे कुछ देर के लिए बूथों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

हालांकि, हालात को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। हालांकि पूरे जिले में डीसी और एसपी के संग अन्य प्रशासनिक अधिकारी घूम-घूम कर मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। वहीं कई जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान भी देखने को मिल रहा है। वहीं, बोकारो स्थित चास भोजपुर कॉलोनी क्षेत्र में बोगस वोटिंग करने का भी मामला सामने आया है जिससे प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है। दरअसल, चास में बुथों पर तीन महिलाओं को फर्जी मतदान के संदेह में हिरासत में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बहरहाल हिरासत में ली गयी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की गड़बड़ी या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Jharkhand Municipal Election 2026 Gumla Ward Number 4 Clash Ambedkar Nagar Polling Booth Gumla Bokaro Chas Bhojpur Colony Incident Bogus Voting Allegation Bokaro Three Women Detained Chas Police Intervention Poll Violence DC and SP Booth Inspection