logo

सीएम का बाल भी बांका नहीं होगा, निश्चिंत रहे जनता; लापता होने की खबरों पर बोला JMM

manoj_pandey_JMM1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
JMM के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने राज्य की जनता से निश्चिंत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बाल भी बांका नहीं होगा। विधायकों को सर्किट हाउस बुलाना यह रणनीति का एक हिस्सा है। वहीं मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि मीडिया वाले ईडी से क्यों नहीं पहुंचते हैं कि सीएम को बेवजह परेशान क्यों कर रहे है? जब 30-31 का टाइम था तो 29 को ही क्यों दिल्ली पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि सार्किट हाउस में सत्ताधारी विधायकों को बुलाया गया है। सुबह 10 बजे से ही विधायकों का पहुंचने का सिलसिला जारी था, लगभग सभी विधायक पहुंच गए हैं। वहीं कांग्रेस के सभी विधायकों को बैग एंड बैगेज के साथ बुलाया गया है। 


कांग्रेस का अलग बैठक जारी
वहीं दूसरी ओर सर्किट हाउस में ही कांग्रेस का अलग बैठक चल रही है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर यह बैठक चल रही है। धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक,कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर,कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस के सभी विधायक बैठक में मौजूद है। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 4 फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेंगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी झारखंड में 8 दिन रहेंगे। झारखंड के पांच प्रमंडलों के 13 जिलों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी। फरवरी की शुरुआत में न्याय यात्रा का कारवां झारखंड के 'संताल परगना पहुंचेगा। आठ दिनों की यात्रा में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। 


संजीवनी का काम कर सकती है यह यात्रा
झारखंड में दो चरणों में यह यात्रा होगी। पहले चरण में 11 जिलों में यात्रा निकाली जाएगी, जबकि दूसरे चरण में पलामू-गढ़वा में यात्रा पहुंचेगी फिर बिहार निकल जाएगी। पश्चिम बंगाल से झारखंड के संताल परगना में न्याय यात्रा प्रवेश करेगी। झारखंड के दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला, जमशेदपुर, चाईबासा, पलामू और गढ़वा में न्याय यात्रा का कारवां जाएगा। इसके लिए यात्रा में इंडिया गठबंधन के नेताओं को भी न्योता दिया गया है। इंडिया गठबंधन के सहयोगियों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आमंत्रित कर कांग्रेस ने यह संदेश दिया है कि इस बार वो गठबंधन कों लेकर समर्पित हैं। यह यात्रा झारखंड कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम कर सकती है, क्योंकि झारखंड में इसी साल लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\