logo

Ranchi : झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे 3 दिन के लिए रांची दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत 

avinash3.jpg

रांचीः 

झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज रांची पहुंचेंगे। यहां वह पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मोरहाबादी मैदान स्थित संगम गार्डन में राजीव गांधी मेधा छात्र सम्मान समारोह में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। झारखंड कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा बताया कि 29 और 30 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों पर विमर्श करेंगे। साथ ही 9 से 14 अगस्त के बीच हर जिलों में 75 किलोमीटर पदयात्रा निकाली जायेगी। इसकी तैयारी की समीक्षा करने वाले हैं। 


जितेंद्र कसाना भी रांची पहुंच रहे हैं
रांची जिला और रांची महानगर के तहत संगठनात्मक निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश सहायक निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कसाना भी आज रांची पहुंच रहे हैं। वह 28 जुलाई को रांची जिला और 29 जुलाई को रांची महानगर के कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे। बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, जिले के सभी वरिष्ठ नेता, सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी जिला पार्षद, पंचायत निर्वाचित प्रतिनिधि, सभी विधानसभा और प्रखंड सदस्यता प्रभारी, जन-जागरण अभियान के प्रभारी रहेंगे।