logo

Ranchi : महंगाई की आग में झुलस रहा है पूरा देश, हो सकती है श्रीलंका जैसी स्थिति: राजेश ठाकुर

congress6.jpg

रांची: 

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल द्वारा महंगाई के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान में हजारों की संख्या में प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, नेता और प्रदेश सोशल मीडिया के साथ अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ शॉर्ट वीडियो बनाकर पेश किया। 

महंगाई की आग में झुलस रहा है पूरा देश! 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज पूरा देश महंगाई की आग में झूलस रही है। स्कूल, मोटरसाईकिल, मोटर गाडियों से लेकर रसोई घर में भी आग लगी हुई है। आज देश की जनता को कांग्रेस पार्टी के साथ एक साझीदार की भूमिका में महंगाई के खिलाफ इस मुहिम में जुड़ने की आवश्यकता है। अब चुप बैठना ठीक नहीं है। जरूरी खाद्य सामग्री भी आम जनता की पहुंच से दूर होती जा रही है। देश की हालत बद से बदतर होते जा रही है। महंगाई के कारण देश में अराजकता बढ़ती जा रही है।

श्रीलंका जैसे हालात को लेकर सजगता जरूरी
राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था जिस प्रकार लगातार गिरती जा रही है उसे देखते हुए देश में श्रीलंका जैसे हालात पैदा होने से पहले हम देशवासियों को सजग होने की जरूरत है। बीजेपी की सरकार से हम देशवासियों को सावधान रहने की जरूरत है। अपने नाकामियों को छीपाने के लिए देश में आमजनता के बीच धार्मिक नफरत फैलाकर देश में आमजनता का बढ़ती महंगाई से ध्यान भटकाना चाहती है। 

सोशल मीडिया के जरिये चलाया गया अभियान
 प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि आज पूरे प्रदेश भर में सोशल मीडिया के स्टेट को-ऑर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया है। इसके माध्यम से लोगों को ये बताने का काम किया कि जिस तरह मोदी ने अच्छे वायदे का सपना दिखाकर और उस जुमलों को याद कर ‘‘ बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार’’ लोगों को ठगने का काम किया है। और मोदी सरकार की लूट नीति ने आम आदमी के रसोई का बजट पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया। एक तो नौकरी नहीं, व्यापार चौपट, आमजन जीविका के लिए संघर्षरत है, उपर से खाद्य सामग्री से लेकर तेल, पेट्रोल-डीजल इतना महंगा कर दिया है कि आम आदमी त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। 

रुपये के मूल्य में आती जा रही है तेज गिरावट
देश की अर्थव्यवस्था भाजपा के कार्यकाल में लगातार चौपट होते जा रही है। जहां मई 2014 में एक डॉलर के मुकाबले का रूपया का भाव 59 रूपया था वहीं आज एक डॉलर के मुकाबले रूपया का भाव 77.50 रूपया हो गया। जिस कारण देश को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत ज्यादा चुकानी पड़ रही है।

जहां 2014 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में डीजल में लगभग 03.56 रूपया एवं पेट्रोल में 9.48 रूपया प्रतिलीटर उत्पाद शुल्क लिया जाता था वहीं आज पेट्रोल और डीजल में लगभग 31-32 रूपया प्रतिलीटर उत्पाद शुल्क वसूला जा रहा है। 2014 में जहां रसोई गैस की कीमत 400 रूपया थी वहीं मोदी सरकार के 08 साल के कार्यकाल में ढाई गुणा ज्यादा 1000 रूपया पार हो गया है। एक ओर देश में रोजी-रोजगार का खस्ता हाल है। वहीं  दूसरी ओर जीविका की बुनियादी वस्तुओं की कीमत आसमान छू रही है। आसमान छूती महंगाई पुर्णतः भाजपा की मोदी सरकार गलत आर्थिक नीतियों की देन है, जिसकी मार आज देश की जनता झेल रही है। 


आज सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा निर्मित महंगाई के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा चलाया गया अभियान से आम आदमी को जुड़ने की अपील की।