logo

झारखंड लौटे टनल से रेस्क्यू किए गए 15 श्रमिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया स्वागत

a120.jpeg

द फॉलोअप टीम, रांची:

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा-डंडालगांव टनल से रेस्क्यू किए गए झारखंड के 15 श्रमिकों को आज वापस लाया गया। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर श्रमिकों का स्वागत किया। राजेश ठाकुर ने रेस्क्यू टीम का आभार जताया और उनके कार्य की सराहना की। राजेश ठाकुर ने कहा कि रेस्क्यू टीम के सदस्यों के कौशल और साहस से आज राज्य के 15 श्रमिक सकुशल हमारे बीच हैं और जल्द परिवार से मिलेंगे। 

सवा 3 करोड़ जनता की दुआ का नतीजा
राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड के सवा 3 करोड़ जनता की दुआओं का परिणाम आज सामने है कि राष्ट्रहित में योगदान करने वाले हमारे सभी श्रमिक सकुशल अपने परिवार के पास पहुंचे। लेकिन हमें सुरंग के ढहने से उठे सवालों पर भी गंभीरता से विचार करना होगा कि सिविल निर्माण और अन्य परियोजना की योजना की डिजाइन और क्रियान्वयन बनने के मामले में विफलता भी सामने आई है। 41 श्रमिकों को 17 दिनों तक जिस सदमें से गुजरना पड़ा ये केन्द्र सरकार की विफलता ही है। उन्होंने कहा कि वैसी सभी परियोजनाएं जिनका क्रियान्वयन जारी है उसका मूल्यांकन किया जाना चाहिए ताकि इस तरह का हादसा दुबारा घटित न हो। 

राजेश ठाकुर ने रेस्क्यू टीम को कहा शुक्रिया
उन्होंने कहा कि बचाव कार्य को अंतिम मुकाम पहुंचाने वाले मो0 इरशाद और नासीर हुसैन, सूर्ये मोहन राय समेत सभी रैट हॉल माइनर्स साथियों के आदम्य साहस एवं कौशल को हम सलाम करते हैं।  उन्होंने झारखंड सरकार की संवेदनशीलता पर आभार जताते हुए कहा कि झारखंड सरकार ने अधिकारियों को भेजकर राज्य के तमाम श्रमिकों को हवाई जहाज से लाने का काम किया जो सरकार की प्रतिबद्धता का जताती है कि वो राज्य के हरेक व्यक्ति की चिंता करती है।  

रांची एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए पहुंचे यह लोग
स्वागत करने वालों में प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, कृषि विपणन के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, सतीश पाल मुंजनी,गो सेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद,आवास बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।