logo

झारखंड कांग्रेस सेवा दल असम विधानसभा चुनाव में सक्रिय, दारांग-उदलगुड़ी में प्रचार अभियान तेज

asam_SEVA_DAL.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की एक टीम असम विधानसभा चुनाव में सहयोग करने के लिए प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह के साथ इन दिनों असम में प्रचार प्रसार के कार्य में लगी हुई है। राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशानुसार एक-एक पदाधिकारी को एक लोकसभा की जिम्मेवारी दी गई है। इसी क्रम में संगठन महासचिव चंद्र रश्मि पिंगुआ को असम के दारांग उदलगुड़ी लोकसभा का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं रश्मि पिंगुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि दारांग उदलगुड़ी लोकसभा के अंतर्गत 11 विधानसभा आती है और सभी विधानसभाओं में कांग्रेस की अच्छी पकड़ देखने को मिल रही है।

कांग्रेस की पांच गारंटी वाले वादा से यहां कि जनता संतुष्ट दिखाई दे रही है और इसका असर पोलिंग बूथ पर निश्चित दिखाई देगा। आगे उन्होंने बताया कि ब्लॉक प्रेसीडेंट, मंडल प्रेसीडेंट एवं बूथ अध्यक्षों की ताल मेल से कार्य कर रही हूं। इसके अलावा यहां कि बोडो महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप, चायबगान यूनियन, माइनॉरिटी, ऑल इंडिया चर्च समिति, गांव के मुखिया के अलावे स्थानीय लोगों के साथ बैठक का दौर चल रहा है।

Tags - Jharkhand Congress Seva Dal Assam Assembly Election Campaign Pradesh Sevadal President Naveen Kumar Singh National Congress Sevadal Lalji Desai Officer Responsibility Lok Sabha Organizational Secretary Chandra Rashmi Pingua Darrang Udalgu