logo

कांग्रेस SIR पर नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे, विरोध सियासी अवसरवाद का उदाहरण: अजय साह

कांग्रेस SIR पर नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे, विरोध सियासी अवसरवाद का उदाहरण: अजय साह

रांची 
भाजपा (BJP) ने झारखंड में SIR के विरोध में कांग्रेस (Congress) द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन (Protest) पर कड़ा प्रहार किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता (State Spokesperson) अजय साह ने कहा कि झारखंड कांग्रेस का आंदोलन विरोधाभासों (Contradictions) से भरा हुआ है। झारखंड में SIR की प्रक्रिया (Process) को लागू करने की जिम्मेदारी BLO, BDO, CO, SDM, DC जैसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों (Officials and Employees) की है, जो राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के प्रशासनिक तंत्र (Administrative Machinery) के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस और झामुमो (JMM) के कार्यकर्ता भी बूथ लेवल एजेंट (Booth Level Agent-BLA) के रूप में इस प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। ऐसे में SIR की कार्यप्रणाली (Functioning) पर सवाल उठाकर कांग्रेस एक तरह से अपनी ही सरकार और अपने ही कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रश्नचिह्न (Question Mark) लगा रही है।

मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम जारी है 

अजय साह ने आगे कहा कि झारखंड में BLO घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम जोड़ने और मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं. परिवारों तक तीन-तीन बार पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिन लोगों की मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें भी फॉर्म-6 के माध्यम से नए सिरे से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अवसर दिया जा रहा है। वहीं, फॉर्म-8 के जरिए पता परिवर्तन की प्रक्रिया भी जारी है। इस पूरी प्रक्रिया में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता BLA के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

कांग्रेस को ठोस आंकड़ों और प्रमाणों के साथ सामने आना चाहिए

उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि पार्टी बताए कि उसके कितने कार्यकर्ता BLA के रूप में सक्रिय हैं? कितने लोगों ने फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया और उनमें से कितने आवेदन अस्वीकृत हुए? यदि कांग्रेस वास्तव में मतदाताओं के नाम काटे जाने का दावा कर रही है, तो उसे ठोस आंकड़ों और प्रमाणों के साथ सामने आना चाहिए। सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के बावजूद कांग्रेस उन लोगों की पर्याप्त संख्या भी सामने नहीं रख पाई है, जिनके नाम काटे जाने का वह दावा कर रही है। कहा कि सड़क पर प्रदर्शन करने से बेहतर है कि कांग्रेस अपने BLA के माध्यम से मतदाताओं की सहायता करे, पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाए और यदि कहीं वास्तविक अनियमितता है, तो उसे प्रमाणों के साथ सामने लाए।


 

Tags - Congress SIR BLA Jharkhand BJP