logo

झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 रद्द

a541.jpeg

झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 रद्द कर दी गई है। 28 सितंबर को रांची के शिवा इन्फोटेक (रांची) में संपन्न हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 2 पालियों में किया गया था। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में परीक्षा रद्द किए जाने की जानकारी दी गई है।

परीक्षा रद्द करने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। केवल इतना लिखा है कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा रद्द की जाती है।

वेबसाइट पर दी जाएगी अगली जानकारी

आयोग ने कहा है कि परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा के दोबारा आयोजन संबंधी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जल्द दी जाएगी।