logo

गांव की सरकार : झारखंड में पंचायत चुनाव जल्द, जानिये निर्वाची पदाधिकारियों को कब दिया जाएगा प्रशिक्षण

nirvashan_ayog.jpg

रांची:

झारखंड में पंचायतों का कार्यकाल 2020 में ही खत्म हो चुका है। चुनाव को लेकर कई महीनों से क़यास लगाए जा रहे थे। फॉलोअप ने अपने पाठकों को 23 जनवरी को ही बताया था मार्च तक हो सकते हैं झारखंड में पंचायत चुनाव, 15 फरवरी के बाद कभी भी घोषणा। तब ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम  ने बताया था कि हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली राज्य की गठबंधन सरकार राज्य में पंचायत चुनाव कराने जा रही है। इसकी तैयारी लगभग कर ली गई है। 15 फरवरी के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव को लेकर होने वाली आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर दी गई है. मार्च तक चुनाव करा दिए जाएंगे।

आज राज्य चुनाव आयोग की एक अधिसूचना ने उस खबर की लगभग पुष्टि कर दी है। आयोग ने हरी झंडी दे दी है। 23 से 25 फरवरी तक सभी निर्वाची पदाधिकारी को रांची में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद चुनाव का एलान हो सकता है।

  

निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के डीसी को लिखा पत्र

 

इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को पत्र लिखा है। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव– 2022 कराने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। प्रशिक्षण जिला परिषद सदस्य पद, पंचायत समिति सदस्य पद, मुखिया पद, वार्ड सदस्य पद के सभी निर्वाची पदाधिकारियों को दिया जाएगा। इसका आयोजन रांची के रातू रोड स्थित निर्वाचन आयोग सभागार में किया जाएगा।

कब किस जिलों के पदाधिकारियों का होगा प्रशिक्षण

23 फरवरी को  गढ़वा, पलामू, कोडरमा, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड और दुमका जिले के निर्वाची पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि 24 फरवरी को लातेहार, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, सिमडेगा तो 25 फरवरी को  रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिहंभूम और सरायकेला-खरसांवा जिले के निर्वाची पदाधिकारी ट्रेंड किये जाएंगे।