रांची
झारखंड में अब एक ही दफ्तर में लंबे समय से जमे कर्मचारियों पर सख्ती शुरू हो गई है। मुख्य सचिव अविनाश कुमार ला ने साफ कहा कि जो कर्मचारी तीन साल से ज्यादा समय से एक ही कार्यालय में काम कर रहे है। तो उनका अनिवार्य रूप से ट्रांसफर किया जाए।
संविदा कंप्यूटर ऑपरेटरों को वित्तीय कार्यों से हटाने का निर्देश
मंगलवार को जारी आदेश में उन्होंने सभी विभा विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और जिलों के डीसी को कहा है कि ऐसे कर्मचारियों की तुरंत समीक्षा करें और उनका स्थानांतरण सुनिश्चित करें। हाल के दिनों में अलग-अलग जिलों में वेतन से जुड़ी निकासी में गड़बड़ियों को देखते हुए इस फैसले को अहम माना जा रहा है। खासकर वित्तीय काम से जुड़े कर्मचारियों पर ज्यादा ध्यान देने को कहा गया है। मुख्य सचिव ने यह भी स्पष्ट किया है कि संविदा या मानदेय पर काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर अब किसी भी तरह के वित्तीय काम नहीं करेंगे। सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि इस आदेश का पालन करते हुए विस्तृत रिपोर्ट 30 मई तक वित्त विभाग को हर हाल में सौंप दें।