द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार ने राज्य के पत्रकारों के लिए बड़ी पहल की है। सरकार राज्य में कार्यरत वैसे पत्रकार जो रिटायर होने वाले हैं या हो गए हैं। उनके लिए सरकार पेंशन की योजना लाने जा रही है। ताकि रिटायरमेंट के बाद भी पत्रकारों को अपने भरण- पोषण करने में दिक्कत न हो। इसे लेकर खुद सीएम हेमंत सोरेन काफी गंभीर हैं। मिली जानकारी के अनुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दे दिया गया है। विभाग ने इसपर तैयारी शुरू कर दी है।

इन राज्यों में लागू है योजना
बताया जा रहा है पहले से भी ऐसी नीति लागू है लेकिन उसमें कुछ गलती है। जिस कारण पत्रकारों को इसका लाभ नहीं मिल सका। अब इस बार सारी खामियों को दूर कर इसे बेहतर तरीके से लागू किया जाएगा। बता दें कि हाल ही में हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, केरल और छत्तीसगढ़ ने हाल ही में पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लागू किया है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N