द फॉलोअप डेस्क
मोदी सरनेम मामले पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई में कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। मामले की अगली सुनवाई तक कोर्ट ने पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही MP-MLA कोर्ट द्वारा सशरीर हाजिर होने के आदेश पर हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। वहीं प्रार्थी प्रदीप मोदी को 2 हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

क्या है मोदी सरनेम मामला
यह मामला 2019 का है। इस दौरान रांची के मोरहाबादी मैदान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी और ललित मोदी का जिक्र करते हुए कहा था कि 'सारे मोदी सरनेम वाले चोर हैं'। इसे लेकर अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराई है। याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी के टिप्पणी से पूरा मोदी समाज आहत है, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।