logo

13वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड का कमाल, सेमीफाइनल में बनाई जगह

hockey6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने अपने खेल का जौहर दिखाते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल मैच में झारखंड की टीम ने हॉकी मिजोरम को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी पक्की की। बता दें कि इस चैपिंयनशिप का आयोजन 27 जून से 07 जुलाई 2023 तक उड़ीसा के राऊलकेला में आयोजित किया गया है। 


मैदानी खेल में दोनों ही टीम गोल करने में नाकाम 
क्वार्टर फाइनल मैच की बात करें मैदानी खेल में दोनों ही टीम गोल करने में नाकाम रही। जिस कारण मैच के परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा।  जिसमें झारखंड ने तीन गोल किया जबकि मिजोरम सिर्फ 02गोल करने में सफल रही। पेनाल्टी शुटआउट में झारखंड टीम की ओर से रजनी केरकेट्टा,निशा मिंज और निक्की कुल्लू ने गोल  किया। वहीं बिनिमां धान और प्रमोदानी लकड़ा गोल नही असफल रही।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N