logo

झारखंड की 3 बेटियों का एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया में चयन

ूााल1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
हॉकी इंडिया ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में झारखंड की भी तीन खिलाड़ी शामिल हैं।  इस चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा। इस टीम का नेतृत्व करेंगी और दीप ग्रेस एक्का को उप-कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम 27 अक्टूबर को रांची में थाईलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी। 28 अक्टूबर को मलेशिया के साथ, तीसरा मैच 30 अक्टूबर को चीन से और 31 अक्टूबर को जापान से होगा। इसके बाद टीम अपना आखिरी लीग मैच 2 नवंबर को कोरिया के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 4 नवंबर और फाइनल 5 नवंबर को खेला जाएगा। 


इस तरह से बनी है टीम 
मुख्य कोच जेनेक शोपमैन ने कहा, यह एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। हमें एक बार फिर खुद को परखने का मौका मिलेगा। झारखंड के रांची में होने वाले टूर्नामेंट के साथ, हम घरेलू प्रशंसकों के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक है। भारतीय टीम इस प्रकार है। सविता (कप्तान), बिजू देवी, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, दीप ग्रेस एक्का, निशा, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, मोनिका, ज्योति, बलजीत कौर, लालरेमसियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी और वैष्णवी विट्ठल फाल्के। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N