logo

झारखंड पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय अपहरण गिरोह का भंडाफोड़, 2 को कराया बंधन मुक्त; 7 गिरफ्तार

56554657.jpg

द फॉलोअप डेस्क    
झारखंड पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतर्राज्यीय अपहरण गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने गिरोह द्वारा फिरौती के लिए अगवा किए गए 2 लोगों को रामगढ़ जिले के एक घर से सकुशल बंधन मुक्त कराया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को अपहरण करने वाले गिरोह के पास से नोट गिनने वाली 2 मशीनें भी मिली हैं। इससे गिरोह की अपराधिक गतिविधियों का अंदाजा लगाना आसान हो गया।रांची के रहने वाले हैं दोनों अपहृत
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मुताबिक यह गिरोह राज्य और आसपास के इलाकों में सक्रिय था। शनिवार को जिले के दिगवार गांव में स्थित एक घर पर छापेमारी के दौरान गिरोह के 7 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अमुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने दोनों बंधकों को पैसे की डबलिंग का झांसा देकर फिरौती के लिए अगवा किया था। दोनों पीड़ित रिश्ते में मामा-भांजा लगते हैं और रांची के रहने वाले हैं। इनका नाम आशीष कुमार राजगढ़िया और अंकित कुमार हैं। 

पुलिस ने दर्ज की FIR
घटना की जानकारी रामगढ़ SP अजय कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य भोले-भाले लोगों को पैसे दोगुना करने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उन लोगों को अगवा कर फिरौती मांगते थे। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। साथ ही गिरोह द्वारा शिकार बनाए गये अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags - Ramgarh Jharkhand Police Inter-State Kidnapping Gang 2 Kidnapped 7 Arrested Jharkhand News Latest News Breaking News