logo

झारखंड पुलिस को DGP तदाशा मिश्र का कड़ा निर्देश, 60 से 90 दिनों के भीतर पूरा करें मामलों का अनुसंधान

WhatsApp_Image_2026-05-21_at_6_55_00_PM.jpeg

रांची
झारखण्ड की महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक DGP तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में आज पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में राज्य के सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षकों (SSP) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, तकनीक-आधारित आधुनिक पुलिसिंग और अनुसंधान (investigation) की गुणवत्ता में सुधार के लिए 60 से 90 दिनों के भीतर मामलों के निष्पादन का कड़ा निर्देश दिया गया।
60 से 90 दिनों के भीतर अनुसंधान पूर्ण करने का लक्ष्य।
समीक्षा के क्रम में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने प्रत्येक जिले में सी०सी०टी०एन०एस० की उपलब्धता एवं उनकी कार्य प्रगति एवं सी०सी०टी०एन०एस० में लंबित डाटा इंट्री कार्यों को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया साथ ही अनुसंधान कार्यों के लिए आवश्यक मोबाईल फोन की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की तथा अनुसंधान पदाधिकारियों को डिजिटल साक्ष्यों के संग्रहण एवं ई-साक्ष्य पोर्टल पर साक्ष्यों के समयबद्ध एवं शत प्रतिशत अपलोडिंग करने का भी निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त सभी जिलों को कांडो का अनुसंधान 60 से 90 दिनों के अन्दर पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
नए​​​​​​​ कानूनों के तहत पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनेगी पुलिस
उन्होंने बताया कि समयबद्ध अनुसंधान से न्यायिक प्रक्रिया मजबूत होगी तथा आम जनता का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक बढ़ेगा। इसके लिए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन एवं अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने पर बल दिया गया। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद, के द्वारा उक्त संदर्भ में एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। अनुसंधान के मद्देनजर सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन हेतु पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक तकनीक सक्षम, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जाए ताकि झारखण्ड पुलिस आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर जनता को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध करा सके। इस समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक DGP सहित मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भौतिक रूप से और सभी जिलों के IG, DIG, SSP एवं SP वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

Tags - Jharkhand Police DGP Tadasha Mishra Modern Policing Criminal Investigation E-Sakshya Portal