logo

रांची के नन्हे तैराक इशांक की ऐतिहासिक उपलब्धि पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित 

kmk1.jpg

रांची 

राजधानी रांची के नन्हे तैराक इशांक कुमार ने कम उम्र में तैराकी के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उनके इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर रविवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह पूर्व मेयर रमा खलखो, मीडिया विभाग के अध्यक्ष सतीश पौल मुंजनी, सूर्यकांत शुक्ला, हटिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय, सोशल मीडिया के संजय कुमार तथा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार उनके निवास स्थान पहुँचे और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान नेताओं ने इशांक को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर उनकी अभूतपूर्व उपलब्धि की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन

इस अवसर पर अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि इतनी कम उम्र में इशांक की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि इशांक भविष्य में भी इसी तरह अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे। केशव महतो ने आगे कहा कि इशांक जैसे प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन और उचित मंच देने की आवश्यकता है, ताकि वे अपने कौशल को और निखार कर देश के लिए नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें। झारखंड के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है, जिसने पूरे प्रदेश में उत्साह और खुशी का माहौल बना दिया है। इशांक की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Tags - Ishank Kumar young swimmer Keshav Mahato Kamlesh felicitation swimming record