logo

भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और निक्की प्रधान का चयन

hockey_india.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हॉकी इंडिया ने बुधवार (5 जुलाई) को जर्मनी दौरे और स्पेन में चार देशों के टूर्नामेंट के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। जिसमे  सिमडेगा जिला की सलीमा टेटे, संगीता कुमारी सहित खूंटी जिला की निक्की प्रधान का चयन हुआ है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को जर्मनी दौरे और स्पेन में 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी फेडरेशन-अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। दोनों प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण हांग्जो एशियाई खेल 2023 से पहले टीम की तैयारियों का हिस्सा होंगी।


कब और कहां होगा मुकाबला
बता दें कि भारतीय टीम सबसे पहले 16 से 19 जुलाई 2023 तक जर्मनी में तीन टेस्ट मैच खेलेगी। इसमें एक मैच चीन के खिलाफ होगा वहीं बाकि के दो जर्मनी के खिलाफ खेला जाएगा।  इसके बाद स्पेन का दौरा होगा। जहां वे 25 जुलाई से दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और मेजबान टीम स्पेन के खिलाफ खेलेंगे। 30 जुलाई को टेरासा में 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी फेडरेशन-इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भी टीम खेलेगी।


राष्ट्रीय कैंप के लिए  सिमडेगा जिला के चार खिलाड़ी चयनित
इस 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में  सिमडेगा जिला के दो खिलाड़ी सदर प्रखंड के बरकिछापर् की सलीमा टेटे और केतसई प्रखंड के करगागुड़ी की संगीता कुमारी तथा खूंटी जिला की निक्की प्रधान भी शामिल है। ये तीनों ही खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है और भारतीय टीम के नियमित सदस्य है। एक सप्ताह पूर्व ही जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए  सिमडेगा जिला के चार खिलाड़ी दीपिका सोरेन,महिमा टेटे,रोपनी कुमारी और काजल बड़ा का चयन हुआ। अब इस विदेशी दौरे के लिए सिमडेगा से 02खिलाड़ी का चयन होना जिला के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। 


इनलोगों ने दी बधाई
हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी,सुनील तिर्की,पंखरासियूस टोप्पो,कमलेश्वर माझी, एलशन किड़ो,कोच प्रतिमा बरवा,सोहन बड़ाइक,तारिणी कुमारी,करिश्मा परवार प्रतिमा तिर्की, वेद प्रकाश,बसंत बा,बलबीर प्रसाद,सोनू ठाकुर,राहुल मिंज,बिनोद कुल्लू,टिंटस बड़ा,फादर पौलुस बागे,विजय तिर्की, उम्लेन समद गोपाल डांग,पौलस किड़ो सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N