logo

विश्व युवा कौशल दिवस पर झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी ने किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

wertyuioppojhvc.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाइटी द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर विशेष एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन आज रांची स्थित विश्वेश्वरैया (विश्वा) प्रशिक्षण केन्द्र में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन निदेशक-सह-कार्यपालक पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार लाल ने की।

इस अवसर पर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार के सचिव जितेन्द्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सुनील सिंह, अतिरिक्त सचिव, रवि रंजन कुमार विक्रम, श्रमायुक्त-सह-निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण, तथा राजीव रंजन कुमार, विशेष सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न कौशल प्रदर्शनी स्टॉल्स और प्रतियोगिताएं रहीं, जिनमें Healthcare-General Duty Assistant, Green Jobs-Solar Panel Installation, Electronics-Multi Skill Technician-Home Appliances, Fashion Designing- Apparel Sector, Multi Skill Technician-Food Processing Sector, और Makeup Artist- Beauty & Salon Sector से संबंधित स्टॉल्स लगाए गए। इन प्रतियोगिताओं में 'मुख्यमंत्री सारथी योजना' के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सारथी योजना अन्तर्गत नव-नियोजित उम्मीदवारों को मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही योजना अन्तर्गत सूचीबद्ध प्रशिक्षण सेवा प्रदाताओं के चयनित प्रशिक्षकों को उनके बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। प्रशिक्षित, नियोजित एवं वर्तमान में कार्यरत युवाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रशिक्षण सेवा प्रदाता Excel Data Services एवं Sidhdhi Vinayak Academy की ओर से मुख्यमंत्री सारथी योजना के प्रशिक्षित उम्मीदवारों को सिलाई मशीन प्रदान की गई। वहीं Employability Excellence for College Education & Learning उपयोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी एवं Institute of Civil Engineers Society (ICES) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

कार्यक्रम के दौरान वर्ल्ड स्किल्स 2025-26 के लिए इंडिया स्किल्स-झारखण्ड स्किल कॉम्पिटिशन की राज्य एवं जिला स्तर पर तैयारी की औपचारिक शुरुआत भी की गई। साथ ही राज्य के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री सारथी योजना अन्तर्गत प्रशिक्षण केन्द्रों पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया।
मुख्य अतिथि जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा, "आज के समय में विशेषकर विकासशील देशों के लिए आवश्यक है कि युवा ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग हो। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल युग में युवाओं को उचित कौशल और प्रोत्साहन नहीं मिलेगा, तो हम प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाएंगे।"

मिशन निदेशक शैलेन्द्र कुमार लाल ने कहा, "मैं झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी के सभी हितधारकों को विश्व युवा कौशल दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। हमारे प्रशिक्षण सेवा प्रदाता केवल औपचारिक प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण कौशल विकास सुनिश्चित करें। सभी हितधारकों को आपसी तालमेल और साझेदारी में काम करना चाहिए, ताकि हमारे राज्य और युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो।" इस कार्यक्रम में झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी के प्रबंधक, पदाधिकारी, यूएनडीपी के प्रतिनिधि, मुख्यमंत्री सारथी योजना के प्रशिक्षण सेवा प्रदाता, प्रशिक्षु आदि ने सहभागिता की।


 

Tags - jharkhand Updates Latest Jharkhand News jharkhand Updates In Hindi latest jharkhand News Jharkhand Updates Latest jharkhand News latest news Skill Day News latest Updates jharkhand Updates