logo

झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, 2500 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम

jhfyuk.jpg

द फॉलोअप डेस्क
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ रांची मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन शशि रंजन, निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, और शेखर जमुआर, निदेशक, खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय, समेत अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं गुब्बारा उड़ाकर किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शेखर जमुआर, निदेशक, खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय, शिवेंद्र नाथ दुबे, कोषाध्यक्ष झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन, नवीन कुमार झा, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी जेएसएसपीएस, चंद्रदेव सिंह, अध्यक्ष झारखंड एथलेटिक्स संघ, शिवकुमार पांडे, सचिव झारखंड एथलेटिक्स संघ, अनवर हुसैन, टेक्निकल अध्यक्ष एथलेटिक्स संघ, गिरीश मिश्रा, ब्रांच लेवल टेक्निकल ऑफीसर एथलेटिक्स, पुष्पा हस्सा, जेएसएसपीएस रांची, और प्रभाकर वर्मा, सचिव रांची एथलेटिक संघ, मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।
कार्यक्रम के आरंभ में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके (रांची) की छात्राओं ने मनमोहक बैंड प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि शशि रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा विभाग का उद्देश्य राज्य के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच देना है। उन्होंने खिलाड़ियों को पदक जीतने के साथ-साथ खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि शेखर जमुआर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि झारखंड के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज खेल से सम्मान, प्रतिष्ठा और करियर सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने अपने स्वागत भाषण में एथलेटिक्स को सभी खेलों की जननी बताया।
प्रतियोगिता के पहले दिन ट्रैक और फील्ड दोनों वर्गों की कई स्पर्धाओं का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 2500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
अंडर-19 बालिका 800 मीटर: प्रथम: नेहा कुमारी (हजारीबाग), द्वितीय: किरांती कुमारी (जेएसएसपीएस), तृतीय: जैकलिन (बोकारो)।
अंडर-19 बालक 800 मीटर: प्रथम: आकाशदीप किंडो (गुमला), द्वितीय: अमित कुमार महतो (जेएसएसपीएस), तृतीय: सुखराम एक्का (रांची)।
अंडर-17 बालिका 800 मीटर: प्रथम: अनुपा उरांव (लातेहार), द्वितीय: तनीषा कुमारी (जेएसएसपीएस), तृतीय: किरण कुमारी (धनबाद)।
अंडर-17 बालक 800 मीटर: प्रथम: सुभाष उरांव (गुमला), द्वितीय: लक्की उरांव (हजारीबाग), तृतीय: विंदुराम पूर्ति (पश्चिम सिंहभूम)।
अंडर-14 बालिका शॉट पुट: प्रथम: कांति कुमारी (हजारीबाग), द्वितीय: सुगंती उरांव (चतरा), तृतीय: संजीता कुमारी (लातेहार।
अंडर-14 बालक शॉट पुट: प्रथम: प्रत्यय पांडेय (पलामू), द्वितीय: शनि राज (साहिबगंज), तृतीय: आवेश राज अंसारी (गिरिडीह।
अंडर-14 बालिका हाई जंप: प्रथम: आरती रानी कुजूर (लातेहार), द्वितीय: प्रभा बांगरा (खूंटी), तृतीय: पूनम असुर (लोहरदगा)।
अंडर-14 बालक हाई जंप: प्रथम: राजू बसेरा (दुमका), द्वितीय: आयुष कुमार (हजारीबाग), तृतीय: सक्षम कुमार (साहिबगंज)।

इस राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकांश खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों से आए हैं। पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे इन युवा खिलाड़ियों का जोश, उत्साह और उमंग देखने लायक था।


 

Tags - latest jharkhand newsmontha in State Level School Athletics Competition State Level School Athletics Competition news Updates latest State Level School Athletics Competition news State Level School Athletics Competition news updates latest jharkhand