logo

हजारीबाग : झारखंड छात्र मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, जिले में जल्द होगा कमेटी का विस्तार

muromnr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड छात्र मोर्चा की जिला इकाई के विस्तार को लेकर रविवार को रॉयल ब्लू बैंक्वेट हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव पटेल ने की। इस दौरान छात्र नेताओं ने संगठन में आ रही विभिन्न समस्याओं, समन्वय की कमी और जिला स्तर पर मजबूती की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।
जिलाध्यक्ष गौरव पटेल ने सभी छात्र नेताओं की बात ध्यानपूर्वक सुनी और आश्वस्त किया कि संगठन की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र मोर्चा पार्टी की रीढ़ है, इसलिए जिले में संगठन को मजबूत और व्यापक बनाने के लिए कमेटी का विस्तार जल्द किया जाएगा। बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष साजन मेहता ने लंबे समय से संगठन में हो रही दिक्कतों को जिलाध्यक्ष के समक्ष रखा। उन्होंने छात्र मोर्चा को पुनः सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए कमेटी के पुनर्गठन की मांग भी की।
इसी क्रम में झारखंड छात्र मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने सभी छात्र नेताओं से एकजुट होकर संगठन को गति देने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र मोर्चा तभी मजबूत होगा जब युवा कार्यकर्ता एक टीम की तरह काम करेंगे। बैठक में यह सहमति बनी कि छात्र मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से सजाने-संवारने की जरूरत है, जिसके लिए जल्द नई कमेटी की घोषणा की जाएगी। नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला स्तर पर कार्यक्रमों व सदस्यता अभियान को तेज करने की भी योजना बनाई गई।
इस बैठक में मुख्य पूर्व जिलाध्यक्ष करण यादव (लड्डू यादव), पूर्व जिला उपाध्यक्ष साजन मेहता, सुनील कुमार, अनिल कुमार, निशी राज, अभिषेक राज, कारण कुमार, विवेक शर्मा, मुकेश यादव, प्रीतम राम, इमरा खान, अंकित पटेल सहित कई अन्य छात्र कार्यकर्ता उपस्थित थे।



 

Tags - latest jharkhand news Jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News updates latest updates Jharkhand Hazaribagh News Hazaribagh News Updates Latest Hazaribagh News Hazaribagh News in hindi latest Hazaribagh news Hazaribagh News upd