logo

टैक्सी यूनियन ने रांची जिला चुनाव की तिथि और प्रत्याशियों की सूची जारी की

TAXI01111.jpg

रांची

झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन की पूर्व निर्धारित प्रेस कॉन्फ्रेंस शनिवार को प्रेस क्लब, रांची में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष ई. अमित ओझा ने की। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव नीरज सिन्हा, मीडिया प्रभारी सत्यजीत ठाकुर, मुख्य सलाहकार वैद्यनाथ मिश्र, रांची जिला संयोजक आयुष तिवारी, फेज-03 अध्यक्ष राजन शर्मा, फेज-02 सचिव देव सिंह और अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य दो महत्वपूर्ण घोषणाएं थीं—रांची जिला अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए चुनाव तिथि और प्रत्याशी सूची जारी करना, तथा यूनियन में दोषी पाए गए पदाधिकारी एवं सदस्यों के निष्कासन की जानकारी देना।

रांची जिला चुनाव के प्रत्याशी घोषित
यूनियन ने जिला अध्यक्ष और जिला सचिव पद के लिए निम्न नामों की घोषणा की:
जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी:
1.    दीपक सिंह
2.    उदय कुमार सिंह
जिला सचिव पद के प्रत्याशी:
1.    अरुण कुशवाहा
2.    रोहित गुप्ता
3.    मनीष कुमार
4.    सोनू श्रीवास्तव

पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह निष्कासित
यूनियन ने पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को कई गंभीर आरोपों के आधार पर तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया। उनके खिलाफ निम्न अनियमितताएं पाई गईं:
•    कई बार नशे की हालत में सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार
•    ओला-उबर में गाड़ी अटैचमेंट के नाम पर ड्राइवरों से वसूली
•    एग्रीगेटर कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर वाहनों को ऑफ़-रोड करवाना और पैसे लेकर ऑन-रोड करना
•    पद का दुरुपयोग और सदस्यों पर रौब दिखाना
•    यूनियन के महत्वपूर्ण फैसलों में राय-मशविरा न करना
•    आम सभा के निर्देशों की अवहेलना
यूनियन ने नियमों के अनुसार उन्हें नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आम सभा ने सर्वसम्मति से उन्हें पद से हटाने का निर्णय लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में धन्यवाद ज्ञापन यूनियन के मीडिया प्रभारी एस.पी. ठाकुर ने दिया।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive