द फॉलोअप डेस्क
13वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने रजत पदक हासिल किया है। टीम ने लगातार तीसरी बार रजत पदक पर कब्जा किया है। फाइनल मैच में हॉकी झारखंड टीम ने हॉकी मध्यप्रदेश से 1-0 से हार गई। वहीं पिछले लगातार दो बार की चैंपियन रही हरियाणा को कांस्य पदक से ही संतोष करना पडा। झारखंड टीम के रजत पदक जीतने पर टीम के सभी सदस्यों को हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, विजय शंकर सिंह,मनोज कोनबेगी, असरीता लकड़ा, रजनीश कुमार, सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

लगातार तीसरे वर्ष रजत पदक प्राप्त किया
बता दें कि इस चौंपियनशिप का आयोजन 27जून से 07जुलाई 2023 तक राऊलकेला ,उड़ीसा में हुआ था। इस चैंपियनशिप के कुल 12 प्रतियोगिताओं में झारखंड का यह 11वां पदक है। झारखंड टीम ने जूनियर नेशनल में लगातार तीसरे वर्ष रजत पदक प्राप्त किया। यानी 2021, 2022 के बाद 2023 में भी झारखंड के रजत पदक जीता। इससे पूर्व 2018 और 2019 में झारखंड ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।

13वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप की झारखंड टीम
13वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप की झारखंड टीम-रश्मि होरो, नीरु कुल्लू, शुशिला कुजूर,अमृता मिंज,बालो होरो, बिनीमा धान,निक्की कुल्लू,रजनी केरकेट्टा,निराली कुजूर, प्रमोदनि लकड़ा, एडलीन बागे,निशा मिंज,पिंकी कुमारी,अंकिता डुंगडुंग,फुलमनी भेंगरा,पूर्णिमा बरवा,सिसिलिया शंडी पूर्ति,अनुपमा होरो। वहीं कोच हिमांशु कुमावत और मैनेजर अनंत कुमार है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N