logo

झारखंड में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए शुरू होगी विशेष OPD सेवाएं, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की घोषणा

hvbuvghrduigha.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में अब ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ‘विशेष OPD सेवाएं शुरू हो रही है. स्वस्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष OPD सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री इर्फान अंसारी ने बताया कि इन OPD में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को बिना भेदभाव, सम्मानजनक व्यवहार, उच्चस्तरीय जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा मिलेगी।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने “सम्मान स्वास्थ्य सेवा” लागू करने की घोषणा की है, जिसके तहत समुदाय की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष चिकित्सा सुविधाएँ, मनोवैज्ञानिक सहायता और काउंसिलिंग सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। सभी डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल स्टाफ को संवेदनशीलता और व्यवहार से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि हर ट्रांसजेंडर व्यक्ति की गरिमा सुरक्षित रहे। स्वास्थय विभाग ने निर्देश दिया है कि यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू की जाए, ताकि समुदाय को जल्द से जल्द समर्पित चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।
इस घोषणा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इर्फान अंसारी ने कहा, “हर व्यक्ति सम्मान का हकदार है। ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में समान स्थान मिले, यह सरकार की जिम्मेदारी है और मैं इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूँ।” उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि उनके मंत्री बनने के बाद राज्य में मेडिकल सुविधाओं का विस्तार, आपातकालीन सेवाओं की मजबूती, जनस्वास्थ्य में सुधार और अस्पतालों में संसाधनों के आधुनिकीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।


 

Tags - latest Jharkhand News jharkhand News Updates Latest updates Jharkhand Jharkhand Updates latest Updates Jharkhand OPD for transgender in jharkhand OPD for Jharkhand News update Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Transgender OPD in jha