द फॉलोअप डेस्क
बीजेपी मिशन 2024 को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है। पार्टी के नेता लगातार विभिन्न राज्यों में दौरा कर रहे हैं। इसी बीच आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड आ रहे हैं। नड्डा गिरिडीह में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएंगे। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों को लेकर जोश भी भरेंगे। नड्डा के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर सुबह के आला नेता कई दिनों से गिरिडीह में कैंप किए हुए हैं। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में पार्टी के 65 मंडल से कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास,क्षेत्रीय महामंत्री संगठन नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू समेत कई विधायक पूर्व सांसद शामिल होंगे। वही नड्डा के दौरे के लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
जानकारी के अनुसार नड्डा 11.20 बजे हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां से फिर सड़क मार्ग से होते हुए 11.30 बजे झंडा मैदान स्थित मंच पर पहुंचेंगे। जहां वो विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान नड्डा को सुनने के लिए गिरिडीह व कोडरमा लोकसभा समेत 11 विधानसभा के लोग झंडा मैदान पहुंचेंगे। वहीं सभा के बाद नड्डा परिसदन भवन में भोजन करेंगे और फिर अंतर्राष्ट्रीय सितार सरोद केडिया बंधु को तिरंगा चौक स्थित उनके आवास पर जाकर सम्मानित करेंगे। इसके अलावे 5 बार के सांसद रहे स्व रीतलाल प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।

अबतक कई नेताओं ने किया झारखंड कौ दारा
नड्डा का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि नड्डा झारखंड चुनाव से पहले पार्टी की पकड़ का अंदाजा लगाने आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कई बड़े नेता झारखंड दौरे पर आ चुके हैं। इससे पहले राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी झारखंड में थीं। महाराष्ट्र बीजेपी के नेता श्रीराम शिंदे और यूपी के विधायक सिद्धार्थ राज सिंह ने भी झारखंड कौ दारा किया। जानकारी हो कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी झारखंड की दो सीटों पर हारी थी। एक चाईबासा सीट पर जहां से कांग्रेस की गीता कोड़ा को जीत मिली थी। वहीं दूसरी संताल की राजमहल सीट पर, यहां जीत जेएमएम के खाते में गई थी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N