logo

Jharkhand Weather Update : बरसेंगे बादल या बढ़ेगी तपिश, 3 सितंबर तक ऐसा रहेगा झारखंड का मौसम

बादल.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है। इस कारण तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।  राज्य के कई हिस्सों में बादल नजर आये लेकिन बारिश नहीं हुई है। आज भी राज्य में मौसम की स्थिति ऐसी ही रहेगी। राज्य में 3 सितंबर तक कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है। मंगलवार और बुधवार को राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य इलाकों में कई जगहों पर बारिश की संभावना है। 31 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में बारिश हो सकती है। 1 सितंबर को पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में बारिश के आसार है जबकि 2 और 3 सितंबर को राज्य हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 


कहां कितनी हुई है बारिश
राज्य में कम बारिश का असर खेती में साफ नजर आने लगा है। कई जिलों में इस बार खेती अचछी नहीं हुई है। 1 जून से 28 अगस्त तक सामान्य से 36 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी है। राज्य में सामान्य रूप से 778.3 मिलीमीटर की जगह सिर्फ 501.8 मिलमीटर बारिश ही हुई है। सबसे खराब स्थिति चतरा जिले की है जहां में सामान्य से 62 प्रतिशत कम बारिश हुई।  धनबाद में 41, दुमका में 32, गढ़वा में 35, गिरिडीह में 49, गुमला में 50, हजारीबाग में 54, जामताड़ा में 48, कोडरमा में 49, लातेहार में 50, लोहरदगा में 47, पाकुड़ में 39, पलामू में 40, रामगढ़ में 42 और रांची में 39 प्रतिशत कम बारिश हुई। साहेबगंज जिले में सामान्य से 7 प्रतिशत बारिश हुई हैं, वहीं गोड्डा में सामान्य से 5, सिमडेगा में 10 प्रतिशत, पश्चिमी सिंहभूम में 22 और सरायकेला-खरसावां में 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है।