logo

Jharkhand Weather Upadate : झारखंड में 10 जनवरी से 5 डिग्री तक गिरेगा पारा, सर्दी सताएगी

कदपीो24.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड की राजधानी रांची में अच्छी खासी ठंड देखी जा रही है. वहीं अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान में भी दो-तीन डिग्री गिरावट दर्ज हुई है। पश्चिमी छोर से आने वाली ठंडी हवा कनकनी बढ़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को आने वाले दो दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत रहेगी, क्योंकि न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो 16 जनवरी तक राज्य का मौसम साफ रहेगा। 10 जनवरी को आंशिक बादल के बाद राज्य का मौसम साफ रहेगा। 


12 जनवरी से ठंडी हवाओं का असर 
हालांकि सुबह और शाम के वक्त भारी कोहरा देखा जा सकता है। कोहरे का प्रभाव राज्य के पश्चिमी हिस्से में अधिक देखा जायेगा। जहां सुबह और शाम के वक्त अत्याधिक कोहरा देखा जायेगा। 11 जनवरी से राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और शाम कोहरे के बाद आसमान साफ रहेगा। हालांकि 12 जनवरी तक पश्चिमी और मध्य हिस्से में ठंडी हवाओं का असर देखा जायेगा। जिसमें मुख्य रूप से लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला, रांची, हजारीबाग, रामगढ़ समेत अन्य जिले शामिल हैं। 

अभिषेक आनंद ने बताया कि आनेवाले दिनों में तापमान में गिरावट होगी। जिसके बाद लोगों को ठंड का एहसास होगा। इस दौरान तापमान पांच डिग्री तक की गिरावट होगी। इससे राज्य का औसतन तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक होने का अनुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया जायेगा। इस दौरान रांची का  तापमान 7 से 9 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है।


बोकारो रहा सबसे ठंडा
वहीं, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान की बात करें तो बोकारो का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.1 डिग्री रहा. वहीं राजधानी रांची का 9.8, जमशेदपुर 12.4, डाल्टनगंज 12.8, देवघर 11.2, धनबाद 9.01, गिरिडीह 11.7, गढ़वा 11.8, गुमला 8.7, हजारीबाग 11.7 , खूंटी 8.7, लातेहार 9.1,पाकुड़ 10.1, पलामू 11, रामगढ़ 10, सिमडेगा 10.5, पश्चिम सिंहभूम 10.4 और साहिबगंज का 11.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

.