द फॉलोअप डेस्क
वाइल्ड वादी वाटर पार्क के संचालक शैलेंद्र जायसवाल ने कहा है कि मैंने झारखंड में एक स्टार्टअप किया था, जिसमें वाटर पार्क बनाया था। यहां आने वाले सभी पर्यटकों को टिकट के अलावा कॉस्टयूम ,लॉकर और पार्किंग सभी की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध है। भारत सरकार की तरफ से मुझे झारखंड में स्टार्टअप का पहला सर्टिफिकेट दिया गया।

ग्राहकों को टिकट खरीदने पर मिट्टी का चूल्हा गिफ्ट दिया जाएगा
उन्होंने आगे कहा कि वाइल्ड वादी पार्क का हम एक्सटेंशन कर रहे हैं और इस तरह का झारखंड और छत्तीसगढ़ के शहरों में वाटर पार्क और खोलने जा रहे हैं ।यहां आने वाले सभी ग्राहकों को टिकट खरीदने पर मिट्टी का चूल्हा गिफ्ट दिया जाएगा जिससे कि वह अंदर पिकनिक भी मना सके। मुझे यहां बिजनेस करते हुए समझ में आया कि झारखंड के युथ में इंटरटेन भरा हुआ है। वाइल्ड वादी वॉटर पार्क के अंदर लोगों के लिए तरह-तरह के मनोरंजन के साधन और बढ़ाया जा रहा है। शैलेंद्र जयसवाल को 21 जुलाई 2023 को वियतनाम में झारखंड के इंटरटेनमेंट बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर स्वाति कुमारी रेडियो ऑरेंज के अभिषेक मौजूद थे।