logo

मिशन-2024 के लिए झारखंड की आशा लकड़ा पश्चिम बंगाल इलेक्शन मैनेजमेंट कमिटी में शामिल

asha_lakra5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में अब कुछ समय का ही वक्त बचा है। ऐसे में सभी सियासी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। पार्टियों में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। बीजेपी (BJP) का फोकस इस बार मुख्य रूप से गैर-भाजपा शासित पर राज्यों पर है। इन राज्यों में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। इसी कड़ी में आज पश्चिम बंगाल के इलेक्शन मैनेजमेंट कमिटी (West Bengal Election Management Committee) का गठन किया गया है। इस कमेटी में रांची की पूर्व मेयर और झारखंड बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा (Asha lakra) भी शामिल हैं। 


15 सदस्यीय इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी गठित
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर 15 सदस्यीय इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी गठित की गयी है। इस कमेटी में पांच केंद्रीय नेता शामिल हैं, जबकि 10 प्रदेश स्तर के नेता शामिल किए गए हैं। पश्चिम बंगाल इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी में रांची (झारखंड) की पूर्व मेयर व बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा को भी शामिल किया गया है। इन्हें भी जिम्मेदारी दी गयी है। आपको बता दें कि हालिया में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद से मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए पर्यवेक्षक टीम में भी आशा लकड़ा शामिल थी।  


कौन-कौन हैं पश्चिम बंगाल इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी में
पश्चिम बंगाल इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी में कुल 15 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें पांच केंद्रीय स्तर के नेता और 10 प्रदेश स्तर के नेता शामिल हैं। केंद्रीय नेताओं में सुनील बंसल, अमित मालवीय, मंगल पांडे, आशा लकड़ा व सतीश धंड शामिल हैं। प्रदेश स्तर के नेताओं में सुकांत मजूमदार, शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, राहुल सिन्हा, लॉकेट चटर्जी, अग्निमित्रा पॉल, ज्योतिर्मय सिंह महतो, दीपक बर्मन, अमिताभ चक्रवर्ती व जगन्नाथ चट्टोपाध्याय शामिल हैं।