logo

JLKM ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, जयराम ने कहा- राज्य में महिला सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक

WhatsApp_Image_2025-03-08_at_7_01_17_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राज्यभर में धूमधाम से मनाया गया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा शनिवार को टाटीसिलवे ईईएफ मैदान में एक विशाल सभा आयोजित की गई, जिसमें भारी भीड़ और जोश देखने को मिला। इस सभा में महिलाओं के हक, अधिकार और सशक्तिकरण के लिए संकल्प लिया गया। विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

सभा के मुख्य अतिथि, डूंमरी विधायक जयराम महतो ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में महिला सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। नारी शक्ति के साथ ही समाज और राज्य को मजबूती मिल सकती है। उन्होंने महिला सम्मान और आरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि देवेंद्रनाथ महतो ने भी झारखंड के ऐतिहासिक आंदोलन में महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया और वर्तमान में महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए और अधिक आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। सभा संयोजक मोहरी देवी ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।

 

Tags - JLKM JAIRAM MAHTO INTERNATIONAL WOMENS DAY JHARKHAND NEWS