logo

राजमहल लोकसभा सीट से JMM प्रत्याशी विजय हांसदा ने किया नामांकन 

vijay_hansda_nomi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजमहल संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी विजय हांसदा ने नामांकन दाखिल किया। विजय हांसदा के नामांकन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल हुए। विजय हांसदा के नामांकन जुलूस में पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी सहित अन्य लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। गौरतलब है कि विजय हांसदा ने 2014 और 2019 में लगातार 2 बार राजमहल संसदीय सीट से जीत हासिल की है। उन्हें पार्टी ने तीसरी बार मौका दिया है। विजय हांसदा, संताल परगना में कद्दावर कांग्रेसी नेता रहे थॉमस हांसदा के बेटे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले विजय हांसदा झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये थे। राजमहल संसदीय सीट पर आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है।

Tags - Jharkhand newsloksabha electionrajmahal loksabha seatJMMVijay hansda